नबीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के कजराइन गांव के समीप सोन दियारा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर 2000 लीटर जावा महुआ घोल को नष्ट किया है, वहीं मौके पर एक शराब भट्टी और दारू बनाने की सामग्री को जप्त कर नष्ट किया गया है। इस कार्रवाई में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है । थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंड