गौतम बुद्ध नगर: ईकोटेक 3 में स्थित कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम
आज मंगलवार की शाम 4:30 बजे लगभग इकोटेक तीन क्षेत्र में एक कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। तो वहीं आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। देखने में आया कि लोगों द्वारा इसकी सूचना फायर विभाग की टीम को दी गई। जानकारी पाकर मौके पर फायर विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाते नजर आई।