नवादा: नवादा में न्यायिक परिवार ने खेल की भावना से मनाया उत्सव, फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट का जोरदार आयोजन
Nawada, Nawada | Jan 25, 2026 नवादा में न्यायिक और जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त बैनर तले यहां एक अनोखा फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। गांधी इंटर विद्यालय के मैदान पर रविवार को हुए इस 16-16 ओवर के मैच की पूरी व्यवस्था जिला एवं सत्र प्रधान न्यायाधीश सुश्री शिल्पी सोनी राज की देखरेख में हुई।