ब्यौहारी: ब्यौहारी के भन्नी गांव में पंचायत भवन का सालों से नहीं खुला ताला, ग्रामीण परेशान
ब्यौहारी के भन्नी गांव में पंचायत भवन का सालों से ताला नहीं खुला है। ग्रामीणों ने सरपंच व सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अगर किसी ग्रामीण को पंचायत भवन में कोई कार्य करना हो तो वह सरपंच और सचिव के घर जाकर अपना काम करता है। पंचायत भवन नियमित रूप से खुलना चाहिए लेकिन सरपंच व सचिव की लापरवाही की वजह से सालों से उसमें ताला लटका हुआ है।