सरदारशहर: सरदारशहर में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, किसानों की काटी गई व तैयार खड़ी फसलों को हुआ भारी नुकसान
सरदारशहर क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम ने किसानों और आमजन की परेशानी बढ़ा दी। आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी और कटी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। खासकर भानीपुरा क्षेत्र के कई गांवों में हालात ज्यादा खराब रहे, जहां ओलों की मार से फसलों की फलियां झड़ गईं और उत्पादन पर गहरा असर पड़ा है। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद अचान