झांसी: बरुआसागर पुलिस ने कार लूटकांड का पर्दाफाश किया, तीन गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस सहित लूटी गई गाड़ी बरामद
Jhansi, Jhansi | Feb 2, 2026 बरुआसागर पुलिस ने चार पहिया गाड़ी लूटने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। सोमवार दोपहर करीब 12:45 पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने इस सनसनीखेज खुलासे की जानकारी दी। पुलिस टीम और बदमाशों के बीच अंजनी माता मंदिर के पास जंगल में तीखी मुठभेड़ हुई, जिसमें घेराबंदी कर पुलिस ने तीन शातिर बदमाश अंकुश यादव, प्रभात रजक और अंश साहू को गिरफ्तार कर लिया।