भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ढाका में खेले गए विश्व कप 2025 के फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीत लिया। टीम की इस ऐतिहासिक जीत में मुजफ्फरनगर की खिलाड़ी अन्नू का अहम योगदान रहा। उनकी सफलता पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने सम्मानित किया। अन्नू की उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और बेटियों को नई प्रेरणा मिली है।