रायसिंहनगर में धानक कुटिया में चाक व मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पालिकाध्यक्ष मनीष कौशल मुख्य अतिथि व एडवोकेट वेद प्रकाश ठण्डी विशिष्ट अतिथि रहे। बुधवार शाम 5 बजे श्री यादे माटी कला बोर्ड द्वारा रायसिंहनगर में 20 कामगारों को निशुल्क विद्युत चालित चाक व मिट्टी गूंथने की मशीनें दी गईं। CM भजनलाल शर्मा व चेयरमैन प्रहलाद टाक का आभार जताया