मानसी: बंगलिया गांव में गीदड़ के काटने से बुजुर्ग महिला हुई घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Mansi, Khagaria | Jan 27, 2024 जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बंगलिया गांव में आज गीदड़ काटने से बुजुर्ग प्रमिला देवी जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में परिजनों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है वहीं पर परिजनों ने बताया कि खेत में आलू उखाड़ने के दौरान पीछे से गीदड़ ने हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गई।