बीना: ग्राम सेमर खेड़ी में कुएं में गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Feb 16, 2026 25 वर्षीय राधे पिता ओमकार रैकवार निवासी ग्राम सेमर खेड़ी के परिवार में मुंडन का कार्यक्रम था। जिसकी वजह से सभी लोग इकट्ठे थे। तभी देर रात युवक गांव में ही मौजूद कुएं में गिर गया। कुए से आवाज सुनकर पड़ोसी ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बहुत देर रात युवक को कुएं से निकाल गया और सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।