बीना: नगर में धूमधाम से महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया गया, साहू समाज मंदिर के पास बाबा बर्फानी शिवलिंग बनाया
Bina, Sagar | Feb 16, 2026 रविवार को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जहां एक और शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। और शिवालयों में पूजन अभिषेक किया गया तो वहीं शिव बारात के साथ-साथ जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही सर्वोदय चौराहे साहू समाज मंदिर के पास भक्तों ने बाबा बर्फानी बर्फ से शिवलिंग स्थापित किये।