नवादा: नवादा में भीषण सड़क हादसे में 10 लोग घायल, मुखिया, उप मुखिया और पूर्व वार्ड पार्षद शामिल, मुंगेर से लौटते वक्त हुआ हादसा
Nawada, Nawada | Feb 8, 2026 नवादा जिले में शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में मुखिया, उप मुखिया और पूर्व वार्ड पार्षद सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शाहपुर के निकट तब हुई जब सभी लोग मुंगेर से एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर अपने गांव मिल्की लौट रहे थे।