सारवां: सारवां प्रखंड कार्यालय के सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बीडीओ ने किया बैठक
Sarwan, Deoghar | Jan 20, 2024 चुनाव आयोग के निर्देश पर लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर बीडीओ रजनीश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक की गई। मौके पर मजिस्ट्रेटों को निर्देश देते कहा गया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथों का भौतिक सत्यापन के साथ संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की जांच करने साथ बूथों पर मतदाताओं को न्यूनतम सुविधा पेयजल, शौचालय, बिजली आदि का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।