दाउदनगर: एएनएम कॉलेज व उपकारा दाउदनगर परिसर में अग्निशमन कर्मियों ने चलाया अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान
अग्निशमालय दाउदनगर के अग्निशमनकर्मियों द्वारा दाउदनगर के एएनएम कॉलेज हॉस्टल तथा उपकारा परिसर में मंगलवार को 12:00 बजे से अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान अलग-अलग चलाया गया। इस दौरान मॉक ड्रील कराया गया। लोगों को जागरूक किया गया और आवश्यक जानकारियां दी गई।पंपलेट का वितरण किया गया। आग लगने पर बचाव, तकनीक व उपकरणों के सही तरीके से उपयोग की जानकारी दी गई।