कलुआही प्रखंड के बेलाही,पुरसोलिय, भलनी, हरीपुर, गांव में दसवीं मोहर्रम के अवसर पर अखाड़ा में धूमधाम से ढोल और ताशा के साथ ताजिया जुलूस निकाला। इसके बाद स्थानीय खिलाड़ियों द्वारा लाठी, भाला खेल का प्रदर्शन किया। जिसे देखने के लिए गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष ने खेल का आनंद लिया। कलुआही थाना की पुलिस को सक्रिय देखा गया सभी जगह सघन गस्ती करते हुए देखा गया।