बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र पीड़ित आरोप पांच लाख रुपए रंगदारी न देने पर मकान खाली करने का बनाया जा रहा दबाव,रिपोर्ट दर्ज
थाना प्रेम नगर के पटेल नगर निवासी संजय शर्मा ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले रेहान खान, बबलू व अन्य लोग मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं।मकान खाली न करने पर उनसे पांच लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे हैं। भाई घर में घुसकर मारपीट का भी आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।