मोतिहारी: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए प्रखंड के प्रधानाध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण
अरेराज प्रखंड बीआरसी में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर प्रखंड क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया है। उक्त अभियान का शुभारंभ 10 फरवरी से किया जाएगा। जिसको लेकर फाइलेरिया व एमडीए प्रोग्राम की जानकारी प्रधानाध्यापक को दी गई। बताया गया कि दवा का सेवन करने से फाइलेरिया का रोकथाम होगा। सरकार की यह योजना है इसे धरातल पर लाना है। और सभी का सहयोग जरूरी है।