बालोद: गंगा मैया मंदिर में पॉलीथिन में नारियल स्वीकार नहीं, नियम तोड़ने पर लगाया जाएगा जुर्माना
Balod, Balod | Sep 22, 2025 जिला मुख्यालय से 3 किमी दूर ग्राम झलमला स्थित गंगा मैया मंदिर में पर्यावरण संरक्षण के लिए अच्छी पहल हो रही है। यहां प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए उद्देश्य से पॉलीथिन, प्लास्टिक थैले से नारियल, पूजा सामग्री देने पर प्रतिबंध लगाया गया है। अगर पॉलीथिन, प्लास्टिक में नारियल लाते है तो लौटा दिया जाता है।