कानपुर: स्टेनो डेथ केस: मरने से पहले नेहा ने किससे की थी बात, कौन कर रहा था प्रताड़ित, कॉल डिटेल से खुलेगा राज
सीनियर डिवीजन सिविल जज की कोर्ट में तैनात स्टेनो नेहा ने छठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।परिजनों ने रविवार दोपहर 2बजे कोर्ट के पेशकार पर डांटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। डीसीपी पूर्वी ने बताया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाया जा रहा है जिससे मरने से पहले नेहा ने किससे बात की थी यह सामने आ जाएगा।