चूरू: नगर परिषद के सामने गंदे पानी से भरे मटकों के साथ विरोध प्रदर्शन, जल भराव की समस्या के समाधान की मांग
Churu, Churu | Jan 30, 2026 चूरू शहर में गंदे पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाई में नगर परिषद के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ खान के नेतृत्व में शहरवासियों ने गंदे पानी से भरे मटके हाथों में लेकर नगरपरिषद का घेराव किया और नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग की।