बेगूसराय: बखरी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो मामले में 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार: एसपी
बखरी थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो मामले में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो बनाना कानूनन जुर्म है.