चकरघट्टा थाना क्षेत्र के बैरगाढ़ गांव में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोस की एक महिला ने पुरानी रंजिश और जमीन के विवाद में पहले गाली-गलौज की। इसके बाद उसने घर में रखे भारी डंडे से विधवा महिला पर हमला कर दिया। घायल विधवा महिला मौके पर ही बेहोश हो गई। शुक्रवार दोपहर 03 बजे पुलिस ने जाँच कर कार्यवाही की बात कही। घायल महिला का इलाज चल रहा है।