बगोदर: बगोदर प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन
बगोदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर के मुख्य गेट में राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाईयों ने मंगलवार की दोपहर तीन बजे धरना प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि बतौर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो शामिल हुए।वही इसके पूर्व बगोदर बस पडाव स्थित पार्टी कार्यालय के सामने जुलूस के शक्ल में नारेबाजी करते पहुचें।