लोहरदगा–चंदवा मार्ग पर कुजरा के समीप रविवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति के कारण बाइक