कैथल: कैथल में मिलावटी खाद्य पदार्थों के 12 मामलों की सुनवाई, एडीसी कोर्ट ने लगाया ₹2,84,995 का जुर्माना
कैथल में अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबू लाल करवा ने खाद्य पदार्थों के सैंपलों से संबंधित 12 मामले पर सुनवाई की। इसमें 7 मामले पर निर्णय देते हुए जुर्माना लगाया। एडीसी कोर्ट ने 2 लाख 84 हजार 995 रुपए का जुर्माना लगाया।इसके अतिरिक्त बिना रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस के खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदारों को शीघ्र रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस बनवाने के लिए कड़ी चेतावनी दी।