कन्नौज: जिले में जुमा की नमाज को लेकर पुलिस रही अलर्ट, एसपी ने किया शहर में निरीक्षण।
कन्नौज में शुक्रवार को शांतिपूर्वक जुम्मे की नमाज अदा हुई। जिले में जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट दिखाई पड़ी। जिले भर की प्रमुख मस्जिदों को सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे के माध्यम से नजर रखी गई। एसपी अमित कुमार आनंद ने शहर में सुरक्षा के लिहाज से निरीक्षण भी किया जहां पर उनके साथ सदर कोतवाली प्रभारी विष्णुकांत तिवारी भी मौजूद रहे।