कन्नौज: पुलिस लाइन मैदान में परेड का आयोजन, एसपी अमित कुमार आनंद ने किया शाखाओं का निरीक्षण।
कन्नौज के पुलिस लाइन मैदान में परेड का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित परेड में पुलिस कर्मियों ने मैदान में दौड़ लगाई। एसपी अमित कुमार आनंद और सीओ प्रियंका बाजपेई इस दौरान मौजूद रहीं। एसपी के मुताबिक पुलिस कर्मियों में शारीरिक दक्षता को बढ़ाने के लिए इसका आयोजन किया गया है।