उन्नाव: शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा नदी का मोहल्लों से उतरा पानी, संक्रामक बीमारियों का खतरा #jansamasya
Unnao, Unnao | Sep 19, 2025 गंगा नदी का जलस्तर जिले के लिए अभी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर दर्ज किया गया। जलस्तर में स्थिरता से लोगों को कुछ राहत मिली है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी उतरने के बाद स्थिति गंभीर होती जा रही है।बालूघाट चौकी क्षेत्र, गंगानगर, कटरी और वार्ड नंबर 10 की बस्तियां बुरी तरह प्रभावित है।