रूड़की: बेलड़ी से पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को किया गिरफ्तार, महिला से संबंधित अपराध के मामले में था फरार
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा फरार चल रहे बेलड़ी गांव निवासी गोपाल पुत्र सेवाराम नाम के एक वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। गोपाल महिला से संबंधित अपराध के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस के द्वारा गोपाल की तलाश की जा रही थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।