रूड़की: भारापुर भोरी गांव में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या की, मामले की जांच में जुटी पुलिस
रुड़की के भारापुर भोरी गांव में अर्जुन नाम के एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिली है कि अर्जुन कुछ समय से परेशान चल रहा था। पुलिस के द्वारा अर्जुन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। जहां पर आज अर्जुन के परिजन भी पहुंच गए है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।