ग्राम सभा घोड़हरा में रविवार की शाम पांच बजे संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव में आयोजित बैठक व समारोह के दौरान पंडाल में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया और संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।