खनियाधाना: खनियांधाना थाना क्षेत्र के चमरौआ गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
खनियांधाना थाना क्षेत्र के चमरौआ गांव में एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें 13 और 18 वर्ष के दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए थे, और इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों में 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़का और 18 वर्षीय एक युवक शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।