जनपद संभल की तहसील चंदौसी क्षेत्र के अंतर्गत मुंशिफ रोड पर सोमवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। शिव मंदिर के पास खड़ी एक बाइक को जिला न्यायालय की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक क्षतिग्रस्त होकर दो टुकड़ों में बंट गई। गनीमत रही कि बाइक के पास खड़े लोग बाल-बाल बच गए, घटना के बाद कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया।