दिल्ली कैंटोनमेंट: नारायणा थाना पुलिस ने लोहा मंडी से एक ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार, चोरी की 2 स्कूटी बरामद
नारायणा थाना पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को लोहा मंडी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम गुलशन है जो दिल्ली बलजीत नगर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से चोरी की 2 स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक बटनदार चाकू बरामद किया है। इसके ऊपर पहले से ही 7 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इसकी गिरफ़्तारी से पुलिस ने 2 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।