बक्सर नगर परिषद में कार्य करने वाले मजदूर का अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को संध्या 4:00 बजे समझौता के बाद समाप्त हो गया। नगर परिषद द्वारा पूर्व में हुए समझौते के अनुसार जनवरी माह से न्यूनतम मजदूरी में ₹100 वृद्धि करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन यह वृद्धि तकनीकी कारणों से संभव नहीं था। जिसको देखते हुए विभाग ने न्यूनतम मजदूरी हर मजदूर को देने की बात कही।