बक्सर: बक्सर नगर परिषद क्षेत्र में दो दिनों से सफाई नहीं होने से लगा कचरे का अंबार, लोग परेशान
Buxar, Buxar | Feb 18, 2026 बक्सर में नगर परिषद के मजदूरों की हड़ताल के कारण पिछले दो दिनों से सफाई नहीं होने से नगर में कचरा का अंबार लग गया है। मुख्य सड़कों पर विशेष तौर पर आवागमन में भी लोगों को परेशानी हो रही है। कचरे से दुर्गंध निकल रहा है, जिससे मुख्य सड़क से आने व जाने वाले लोगों के साथ ही आस-पास के लोगों को परेशानी हो रही है। नगर के लगभग सभी वार्डों में कचरा जमा हो गया है।