खंडवा नगर: खंडवा में सर्दी का असर: भगवान को पहनाए गर्म कपड़े, मंगला आरती में अंगीठी और रात में गर्म दूध का भोग
सर्दी का असर धार्मिक नगरी में ठाकुर जी पर भी दिखने लगा है. व्यंजन द्वादशी से ठाकुर जी ने भी पतले शॉल को छोड़कर लबादे पहनना शुरू कर दिया है. सुबह मंगला आरती पर ठाकुर जी को अंगीठी जलाकर गर्माहट भी दी जा रही है तो रात में ठाकुर जी को गर्म तासीर के पकवानों का भोग चढ़ाया जा रहा है. जानकारी शुक्रवार शाम 4 बजे की है