ठेले-पटरी दुकानदारों ने नगर आयुक्त से पूछा- सारनाथ मॉडल क्यों नहीं लागू किया जा रहा, कहा- पुलिस कर रही है हमारा उत्पीड़न
Sadar, Varanasi | Nov 19, 2024 पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ अपनी दुकानों को उजड़ने से बचाने के लिए नगर आयुक्त के यहां पहुंचे ठेला-पटरी कारोबारियों ने उन्हें ही भारत सरकार का राजपत्र ठीक से पढ़कर आने की नसीहत दे डाली। इतना ही नहीं, कारोबारियों ने नगर निगम को सारनाथ में वर्ल्ड बैंक, पर्यटन विभाग की तरफ से तैयार स्ट्रीट वेंडिंग जोन की तर्ज पर पूरे शहर में व्यवस्था बनाने की सलाह दी।