गौनाहा थाना क्षेत्र के गौनाहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में पिता पुत्र घायल हो गए। दोनों घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज किया गया। वहीं मामले को लेकर पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।