गौनहा: मसही गांव के लोग मुबंई पुलिस के डर से है सहमे
मसही गांव के लोग मुंबई पुलिस के डर से सहमे हुए हैं। सीने फिल्म अभिनेता सलमान खान के बंगले पर हुई फायरिंग मामले में गौनाहा थाना क्षेत्र के मसही गांव के शूटरो के परिजन सहित अन्य लोग पूरी तरह से भयभीत है। शूटर विक्की कुमार व सागर पाल के घर मुंबई पुलिस पहुंचकर दो बार पूछताछ कर चुकी है। विक्की के सगे भाई सोनू को भी पुलिस हिरासत में लेकर मुंबई चली गई है।