हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ पुलिस ने ₹60 लाख की कीमत के 106 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर परिवादियों को सुपुर्द किए
हनुमानगढ़ पुलिस की ओर से ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए और चोरी हुए 106 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए हैं, जिन्हें उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद किए गए मोबाइल में आईफोन वनप्लस वीवो रियलमी और ओपो जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल है।