असरगंज: बिहार बंद के दौरान एनडीए समर्थकों ने लदौआ मोड़ के पास सुल्तानगंज-असरगंज मार्ग को किया जाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में एनडीए ने बिहार बंद का आह्वान किया। इसे लेकर मुंगेर के असरगंज में एनडीए नेताओं ने सुल्तानगंज-असरगंज मुख्य मार्ग पर असरगंज लदौआ मोड़ के पास सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ता सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गए। गुरुवार सुबह 7से ही नेता सड़कों पर उतरकर 12 pm तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का विरोध जाता रहे थे।