हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर मास्टर प्लान की अनदेखी, सड़क की चौड़ाई कम और टेढ़े-मेढ़े नाले का निर्माण, स्लैब भी क्षतिग्रस्त
शहर में करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे नेशनल हाइवे 54 के निर्माण कार्य में कई तरह की खामियां सामने आई हैं। फिलहाल इस हाइवे के निर्माण में कई तकनीकी व प्रशासनिक सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल एनएच-54 की प्रस्तावित चौड़ाई 150 फीट निर्धारित है, यानी सड़क के सेंटर से दोनों ओर 75-75 फीट का दायरा होना चाहिए।