रामगंजमंडी पुलिस ने मारपीट के दो अलग–अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की शहर में परेड कराई और थाने से अदालत तक पैदल मार्च करवाया। बाद में सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सीआई संदीप शर्मा ने बताया यह जानकारी दी।