मांगरौल: हिंगोनिया गांव निवासी युवक के साथ अज्ञात लोगों ने बारां मंडी रोड पर की मारपीट, घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Mangrol, Baran | Jun 18, 2025 मांगरोल थाना क्षेत्र के हिंगोनिया गांव निवासी एक युवक के साथ बुधवार दोपहर तीन बजे करीब बारां मंडी रोड पर अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल प्रदीप मीणा पुत्र प्रह्लाद मीणा ने बताया कि वह उसकी बहिन की जांच लेकर गांव जा रहा था तभी दो अज्ञात लोगों ने लोहे के पाइप व बाइक के शोकर से मारपीट की।