शेखपुरा: उत्पाद विभाग ने मुरारपुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब व जावा गुड़ किया विनष्ट, शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त
उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरारपुर गांव में 4 शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है। इसके साथ ही 40 लीटर चुलाई शराब एवं 2000 किलो जावा गुड़ बरामद किया गया, जिसे घटनास्थल पर विनष्ट कर दिया गया । इस छापेमारी अभियान में ड्रोन का सहारा लिया गया। इसकी जानकारी उत्पाद निरीक्षक प्रकाश कुमार ने दी।