इटारसी: कैलाश विजयवर्गीय की राहुल और प्रियंका गांधी पर टिप्पणी का जयस्तंभ चौक पर कांग्रेस ने किया विरोध
कांग्रेस ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी का कड़ा विरोध किया है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने जिलाध्यक्ष अजय अहिरवाल के नेतृत्व में कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस एवं यातयात पुलिस रही।