कांकेर जिले के ग्राम मरकाटोला में एक दुर्लभ दृश्य लोगों का ध्यान खींच रहा है। यहां एक दुकान के सामने स्थित मंदिर में एक जंगली भालू रोजाना भगवान श्री राम के दर्शन करने आता है और शांत रूप से वापस लौट जाता है। दुकानदार के अनुसार यह घटना लगभग एक साल से अधिक समय से लगातार जारी है और अब तक भालू ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।