गरखा: महम्मदपुर मौजा में भू-अर्जन प्रक्रिया को तेज करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन
Garkha, Saran | Jan 30, 2025 जिलाधिकारी अमन समीर के निर्देशानुसार सारण जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने हेतु विशेष कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में गड़खा बाईपास परियोजना से प्रभावित किसानों को त्वरित मुआवजा देने के लिए महम्मदपुर मौजा में गुरुवार के शाम 4 बजे तक शिविर लगाया गया...