दरभंगा के केवटी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा के समीप चतरा गांव में 5 नवम्बर की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। छह दिन तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद आज सुबह उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान चतरा निवासी महेंद्र यादव की पत्नी गंगा देवी (60 वर्ष) के रूप में हुई है।